Ghansyam Sharma / Mon, Nov 29, 2021 / Post views : 138
दल द्वारा अस्पताल में प्रसव व्यवस्थाओं हेतु की गई सराहना
कोंडागांव। रविवार को लक्ष्य मूल्यांकन के तहत् सभी जिलों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य हेतु किये जा रहे निरीक्षण के तहत् राष्ट्रीय स्तर के निरीक्षण दल द्वारा जिला अस्पताल स्थित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का दौरा किया गया। इस दल में राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ता डॉ0 निर्मल नेगी एवं डॉ0 कृष्णा प्रसाद ने सभी वार्डों में जाकर मरीजों से बात की गई साथ ही प्रसव कक्ष एवं ऑपरेशन थियेटर में व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। 
इस दौरान दल द्वारा सभी कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी ली गई। दल द्वारा सभी प्रसवों के संबंध में जानकारी लेते हुए असंस्थागत प्रसव के संबंध में भी चर्चा की। इसके पश्चात् मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में कार्यरत् सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर, अस्पताल अधीक्षक डॉ0 संजय बसाख, डीपीएम सोनल धु्रव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन