Ghansyam Sharma / Wed, Jul 21, 2021 / Post views : 170
सुकमा छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कुंदेड गांव के34 ग्रामीण लापता हैं। इनमें से नौ लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया, जबकि इनको छुड़ाने गए गांव के पटेल और मुखिया समेत 25 लोग लापता हैं। इस बीच सर्व आदिवासी समाज ने नक्सल संगठन से सभी को सकुशल रिहा करने की अपील की है।
एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को दो और 18 जुलाई को सात लोगों को नक्सली अगवा कर अपने साथ ले गए ऐसी सूचना है। इसके अलावा 25 ग्रामीण नक्सलियों से वार्ता की बात कह गए हैं, जो अभी तक गांव नहीं लौटे हैं। इस सूचना केबाद फोर्स भेजी गई थी, लेकिन गांव में एक भी पुरुष नहीं मिला। खेतों में काम कर रही महिलाओं ने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी। इसके बाद फोर्स लौट आई। सभी लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है और अगवा करने के कारणों के बारे में भी किया जा रहा है।
अगवा हैं शिक्षादूत, सेल्समैन और छात्र
नक्सलियों ने जिन लोगों को अगवा किया है, उसमें से दो शिक्षादूत हंै। इनके नाम माड़ी पोदिया ग्राम मिसीगुड़ा तथा तोलावर्ती निवासी उइका श्यामलाल है। इसके अलावा सेल्समैन उइका प्रकाश के साथकुछ छात्रों को भी शमिल हैं।
नेटवर्क नहीं इसलिए नहीं मिल रही जानकारी
जगरगुंडा से तीन किमी दूर स्थित कुंदेड़ गांव सात पारा (मोहल्ल्ला) में बंटा है। सल्ावा जुडूम (नक्सलियों का एक आंदोलन) के समय इस गांव के अधिकांश लोग जगरगुंडा कैंप में रहने आ गए थे, लेकिन सल्ावा जुडूम बंद होने के बाद धीरे-धीरे लोग गांव चले गए। यह इलाका नक्सल प्रभावित है और यहां पर नेटवर्क नहीं है। लिहाजा कोई जानकारी निकल कर बाहर नहीं आ रही है। यहां के लोग अक्सर नक्सली बैठकों में जाते हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल होगा कि इतने लोगों को नक्सलियों ने अगवा किया है या फिर बैठक के लिए बुलाया है।
बंधक सलवा जुड़ूम कार्यकर्ता की हत्या
बीजापुर । नक्सलियों ने दो दिन पहले पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार से अगवा किए गए सलवा जुड़ूम कार्यकर्ता वंजा गुड्डी (35) की हत्या कर दी। उसका शव मंगलवार सुबह पदेड़ा में सड़क किनारे जंगल से कोतवाली पुलिस ने बरामद किया। गुड्डी ने नक्सलियों के भय से 2013 में गांव छोड़ दिया और पत्नी कमला व दो बच्चों के साथ जिला मुख्यालय में बने राहत शिविर विजय नगर में रहने लगा। वह रविवार को पदेड़ा के साप्ताहिक हाट में अपने एक साथी के साथ गया था। तभी नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन