Ghansyam Sharma / Tue, May 18, 2021 / Post views : 179
रायपुर। धान उठाव में लापरवाही बरतने वाले 114 राइस मिलर्स को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। रायपुर जिले के अरवा और उसना मिलर्स के द्वारा 2019-20 और 2020-21 के धान उठाव की धीमी गति से नाराज कलेक्टर ने राइसमिलर्स को संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में ब्लैक लिस्टेड करने संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। मिलर्स को तीन दिन के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है।
रायपुर जिले में 130 अरवा और 70 उसना मिलर्स हैं। इनमें से 100 मिलर्स के द्वारा 2019-20 का अरवा और 2020-21 खरीफ वर्ष के धान का उठाव नियमित रूप से किया जा रहा है। 100 मिलर्स द्वारा शासन की नीति के अनुसार अपने मिल की क्षमता के 50 प्रतिशत का उपयोग शासन के धान की मिलिंग करना अनिवार्य है। इस कार्य को करने के बजाय 114 राइस मिलर्स द्वारा शासन के धान की मिलिंग नहीं की जा रही है।
कलेक्टर रायपुर डॉ. भारतीदासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 114 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में 100 अरवा और 14 उसना राइसमिलर्स को खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जित धान के निराकरण न करने पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन 2016 की कंडिका 3(2),(3) 4(5) औऱ 9 का उपयोग करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने संबंधी नोटिस जारी किया है। यदि किसी मिलर्स द्वारा संतोषप्रद जवाब तीन दिन के भीतर प्रस्तुत नहीं किया गया तो ब्लैक लिस्ट होने पर अगले वर्ष मिलिंग कार्य नहीं कर पाएंगे। इस नोटिस से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन