Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: चौपाटी स्थल के सौंदर्यीकरण पर नगरपालिका व सर्व आदिवासी समाज आमने सामने दोनों ने रखा अपना अपना पक्ष

Ghansyam Sharma / Sat, Dec 18, 2021 / Post views : 156

Share:

कोंडागांव। चौपाटी मैदान में बनाए जाने वाले व्यवसायिक दुकानों के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है जिस पर सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों के द्वारा आपति दर्ज कराते हुए कार्य को बंद करने को लेकर आवेदन भी दे चुके है। वही नगर पालिका परिषद के द्वारा व्यवसायिक दुकानों व सौंदर्यीकरण को लेकर अलग पक्ष बता रहा है ।

नगर पालिका परिषद ने रखा अपना पक्ष

नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका के मार्फत जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रास्तों पर लगने वाले ठेलों, गुमटीयों को एकत्र कर एक स्थान पर लगाये जाने हेतु पूर्व निर्मित चौपाटी स्थल का सौंदर्यीकरण कर यहां की व्यवस्थाओं के उन्नयन हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत नवीन एवं पुराने दुकानों का सौंदर्यीकरण कर कुल 30 दुकानों का निर्माण किया जाना है। जिससे जिले के 60 से 70 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा साथ ही नगर के भीतर अव्यवस्थित रूप से ठेलों एवं गुमटीयों के खड़े होने एवं स्ट्रीट फूड दिये जाने से बेतरतीब पार्किंग से निजात दिलाने नगरपालिका द्वारा नगर के हृदय स्थल पर बने नगरपालिका चौपाटी स्थल का विस्तार कर सभी ठेलों एवं गुमटीयों को खड़े होने हेतु निश्चित स्थान निर्धारित कर पार्किंग की उचित व्यवस्था का निर्माण कर दुर्घटना की संभावना एवं यातायात संबंधी समस्याओं को हल करने का प्रयास नगरीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु चौपाटी स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों हेतु निर्मित मंच को रिडिजाईन कर नये रूप से विकसित किया जा रहा है साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था मैदान के पूर्ववर्ती ढांचे को अपरिवर्तित रख किया जा रहा है।
चौपाटी स्थल मैदान के ढांचे को अपरिवर्तित रखते हुए पुर्नव्यवस्थित करने के कार्य हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित दुकान संचालकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण को सहमति प्रदान की गई थी। जिसके साथ ही नगरपालिका द्वारा कार्य प्रारंभ कर द्रुत गति से कार्य किया जा रहा था। इसके उपरांत भी सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी द्वारा मैदान के मूल ढांचे में परिवर्तन की बात पर चिंता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों हेतु स्थल प्राप्त न होने की बात कहते हुए इसका सौंदर्यीकरण न करने देते हेतु कार्य को रोक दिया गया है। जिसके संबंध में नगरपालिका द्वारा साफ किया गया है कि समस्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों हेतु पूर्व में उपलब्ध स्थल में किये गये निर्माण से कोई भी कमी नहीं आयेगी।

अधिकारियों की अनदेखी पर निर्माण निरस्त करने उद्योग व आबकारी मंत्री को आदिवासी समाज प्रमुखों ने लिखा पत्र।

शहीद वीर नारायण थी चौपाटी मैदान में निर्माणाधीन व्यवसायिक कांपलेक्स का विरोध जताते सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बंगाराम सोढी व अन्य समाज प्रमुखो ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर
दावा किया नगर पालिका परिषद द्वारा जिस जगह में व्यावसायिक कांप्लेक्स निर्माण किया रहा उस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए है, उक्त स्थान शहीद वीर नारायण सिंह मैदान के नाम से जाना जाता है,मैदान में वर्ष भर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। जबकि सर्व आदिवासी समाज द्वारा पूर्व में ही कांप्लेक्स निर्माण में रोक लगाने जिला कलेक्टर को आवेदन दिया जा चुका है ,लेकिन निर्माण कार्य में रोक नहीं लग रही, सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों द्वारा शुक्रवार को निर्माण कार्य निरस्त करने व उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पत्र प्रेषित किया है। सर्व समाज प्रमुखों का दावा है अधिकारियों को यदि उतनी ही रोजगार की चिंता होती तो नगर के अंदर कई व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण हो चुका हैं, उनमें आदिवासियों व बेरोजगारों के लिए जगह ही नहीं मिल रहा, जहां नगर के रसूखदार लोग कब्जा जमा चुके है। नगर के अंदर कई व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण हो चुका हैं, उनमें आदिवासियों व बेरोजगारों के लिए जगह ही नहीं बची नगर के रसूखदार लोगों ने कब्जा जमा चुके है। वही कुछ भवन कबाड़ में तब्दील हो रही,उन व्यावसायिक कांप्लेक्स भवनो का निर्माण के बाद विभाग सुध ही नहीं ले रहा,स्थानीय प्रशासन पहले उनमें ध्यान देना चाहिए।

कार्य निर्माण को लेकर दोनों आमने सामने

चौपाटी में बनने वाले व्यवसायिक दुकाने व सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका अधिकारी व सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों के बीच तनाव बढ़ने का आसार नजर आ रहा है। नगर पालिक परिषद व्यवसायिक दुकाने बनाने को लेकर अपने जिद में है तो वही सर्व आदिवासी समाज भी व्यवसायिक दुकाने नहीं बनाने देने की जिद में अडिक हैं ।
बरहाल देखना होगा कि यह खिंचा तानी कहा तक जाती हैं ।

आम जनता की क्या राय हैं

पत्रिका लुक समाचार टीम समाचार के माध्यम से आम जनता से राय मांग रही हैं कि क्या नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाये जाने वाले व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाना चाहिए या सर्व आदिवासी समाज द्वारा सर्व धर्म के लोगों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम हेतु आरक्षित होनी चाहिए आपकी क्या राय हैं जरूर बताए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement