Ghansyam Sharma / Tue, Jul 5, 2022 / Post views : 149
दुःखद समाचार
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कोंडागांव से माकड़ी जाने वाली सड़क पर आज दर्दनाक सड़क हादसा , हादसे में एक व्यक्ति की मौत।
मिली जानकारी अनुसार बाइक चालक के द्वारा शव वाहन को जबरदस्त टक्कर मारी जिसमे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हुई। घटना के बाद शव वाहन चालक ने शव वाहन को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया हैं। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि शव वाहन माकड़ी से कोंडागांव की ओर जा रही थी और बाइक चालक कोंडागांव से माकड़ी की ओर जा रहा था उसी दौरान बाइक चालक तेजगति से शव वाहन से जा टकराई निससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अरुण कुमार निवासी ग्राम बवई बताया जा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन