Ghansyam Sharma / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 219
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को केशकाल की जर्जर सड़कों को लेकर एक प्रतीकात्मक बाइक रैली निकाली। यह रैली पंचवटी से डिपो चौक तक निकाली गई, जिसमें दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इस दौरान दीपक बैज ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए शहर की सड़कों की हालत का जायजा लिया और सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा,
मुख्यमंत्री और मंत्री रायपुर की चमचाती सड़कों पर बाइक चलाते हैं, कभी केशकाल की टूटी सड़कों पर चलाकर देखें तो असलियत पता चलेगी।
बैज ने पीडब्ल्यूडी मंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एसी कारों में बैठकर केशकाल से गुजर जाते हैं, लेकिन यहां के नगरवासियों की तकलीफ देखने कोई नहीं आता।
उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों की बदहाली से लोगों को रोज़ाना धूल, कीचड़ और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं शुरू हुआ, तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन