Ghansyam Sharma / Fri, Feb 18, 2022 / Post views : 170
कैसे संचालित होगा नल जल योजना जब बिजली विभाग द्वारा पंप हाउसों की काटी बिजली
कोंडागांव, पत्रिका लुक। एक ओर सरकार ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल जल योजना संचालित कर रही। वहीं निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही जिले के कुछ गांव में नल जल योजना दम तोड़ने लगी है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य खेमचंद नेताम ने कलेक्टर कोंडागांव को नल जल योजना से संबंधित पंप हाउसो की विद्युत बहाली के लिए एक शिकायत पत्र कलेक्टर कोंडागांव को सौंपा। पत्र में उल्लेखित है ग्राम उमरगांव ,मालाकोट, बुनागांव किबई बालेंगा, भीरागांव ,दहिकोंगा, बमनी आदि ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन से गांव में पीने के पानी की सप्लाई की जा रही थी। हाल में अत्यधिक बिजली बिल होने के कारण पंप से विद्युत कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा काटा गया है। जिसके चलते उन गांव में निवासरत लोगों को पीने के पानी की संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन