Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: प्रमुख सचिव ने उड़ान, शिल्पनगरी, अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं कन्या शाला का किया निरीक्षण

Ghansyam Sharma / Thu, Sep 9, 2021 / Post views : 166

Share:

कोंडागांव। गुरूवार को शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डाॅक्टर आलोक शुक्ला ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के साथ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उड़ान आजीविका केन्द्र, शिल्पनगरी, लाईवलीहुड काॅलेज, जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र तथा शासकीय कन्या शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम वे उड़ान आजीविका केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोल्ड प्रेस नारियल तेल निर्माण, चप्पल निर्माण, रागी कुकीज निर्माण, दोना-पत्तल निर्माण, बस्तर हल्दी एवं अन्य मसालों तथा अनाजों की पैकेजिंग को देखा। यहां बन रहे कुकीज को खाकर उन्होंने इसकी उच्च गुणवत्ता एवं स्वाद की सराहना की साथ ही उन्होंने उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी के सदस्यों से चर्चा भी की एवं निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शैक्षणिक वातावरण की प्रसंशा की
इसके पश्चात प्रमुख सचिव शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामकोट पारा पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल की कक्षाओं में रोचक शैक्षणिक चित्रों, इंटरेक्टिव लर्निंग एवं सर्व सुविधा युक्त प्रयोगशालाओं के द्वारा बनाये गये उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण की प्रसंशा करते हुए सभी कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान वे रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में पहुंचे। जहां कक्षा 12वीं के छात्र छात्राएं रसायनिक प्रयोग सिख रहे थे। यहां उपस्थित बच्चों के पास जाकर प्रमुख सचिव द्वारा रसायनिक द्रव्यों के गुण एवं उनके प्रयोगों के संबंध में प्रश्न पुछे जिस पर बच्चों द्वारा सही जवाब दिये जाने पर बच्चों का प्रोत्साहन किया गया। पिरीयोडिक टेबल के संबंध में उनके द्वारा प्रश्न पुछे जाने पर बच्चों द्वारा आत्मविश्वास पूर्वक सही जवाब नहीं देने पर प्रमुख सचिव ने स्वयं चाॅक लेकर ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को वैलेंसी थ्योरी का पाठ पढ़ाते हुए इलेक्ट्राॅनिक विन्यास की बच्चों को जानकारी दी गयी एवं प्रयोगशाला उपकरणों के प्रयोग के संबंध में बताया गया।

भौतिकी प्रयोग शाला में जा कर उन्होंने ध्वनि की आवृत्ति मापने वाले यंत्र पर प्रयोग कर रहे बच्चों से इस बाबत सवाल पूछने पर सही जवाब देने पर उनका प्रोत्साहन किया गया। ऐसे ही उन्होंने 08वीं एवं 07वीं कक्षा के बच्चों को पुस्तक केे अध्यायों को पढ़कर सुनाने को भी कहा। यहां पर मड़ानार के शिक्षक शिवचरण साहू द्वारा स्वयं निर्मित काष्ठ कलाकृति को उन्हें भेंट किया गया।
इसके पश्चात प्रमुख सचिव ने शिल्पनगरी पहुंच यहां के एम्पोरियम में स्थानीय कलाकरों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन कर शिल्पनगरी में शिल्पकारों की सुविधा हेतु बनाये गये फिनिशिंग लैब एवं अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। इसके बाद वह लाईवलीहुड काॅलेज एवं जिला रोजगार तथा मार्गदर्शन केन्द्र का निरीक्षण करने हेतु लाईवलीहुड काॅलेज पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निर्देश दिये।
कन्या शाला को बनाया जायेगा माॅडल स्कूल
कोण्डागांव नगर के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए प्रमुख सचिव ने स्कूल का अवलोकन करते हुए इसमें सुिवधाओं के विकास हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को इस संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रमुख सचिव के साथ कलेक्टर सहित सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप, सीएमएचओ डाॅ टीआर कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, एसडीएम गौतमचन्द पाटिल, जिला परियोजना अधिकारी वेणुगोपाल राव, डीपीएम सोनल ध्रुव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement