Ghansyam Sharma / Thu, Dec 22, 2022 / Post views : 153
विभागीय अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाही किया दावा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केंद्र सरकार के द्वारा जरूरतमंदों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना शुरू की थी। लेकिन महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के जिम्मेदार लोग ही किस तरह पलीता लगा रहे, यह तस्वीर रविवार को तस्वीर माकड़ी जनपद क्षेत्र के मारागांव से सामने आई । मनरेगा के कार्यों में मशीनरी पर रोक सहित मानव श्रम को प्राथमिकता देने के नियमों को नजरअंदाज कर ग्राम पंचायत मारागांव में चल रहे भूमि मरम्मत कार्य पर श्रमिकों की जगह डोजर का उपयोग हो रहा था। इस पूरे मामले में जब पड़ताल की गई तो सामने आया रविवार को डोजर से कार्य करा मनरेगा कर्मी द्वारा 16 श्रमिकों का फर्जी तरीके से मस्टररोल भी भरा गया । आखिरकार मनरेगा के कार्यों में मशीनरी का उपयोग और विभाग की खामोशी से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मारागांव में हितग्राही लच्छू राम की जमीन पर मरम्मत का कार्य जारी है। जहां रविवार को श्रमिकों के जगह डोजर से मरम्मत कार्य करा कर 16 श्रमिकों का फर्जी तरीके से मस्टररोल भरने का मामला सामने आया।
वहीं मनरेगा कार्य डोजर से कराने को लेकर मनरेगा कर्मी परमेश्वर सोरी ने जानकारी देते बताया लच्छू राम के खेत में मरम्मत कार्य श्रमिकों से 2 दिन पहले ही पूर्ण हो चुका है ,रविवार को खेत मालिक खुद समतलीकरण करा रहा। वहीं विभागीय उच्च अधिकारियों ने मनरेगा कार्यों में मशीनरी के उपयोग का मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की बात कही है।
सोत्र- विभागीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन