Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: शातिर नकबजन राकेश गुप्ता उर्फ पानी गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा केस हैं दर्ज

Ghansyam Sharma / Fri, Apr 9, 2021 / Post views : 191

Share:

रायपुर।  रायपुर पुलिस ने शातिर नकबजन/चोर राकेश गुप्ता उर्फ पानी को गिरफ्तार किया है। वह बड़े ही प्राफेशनल तरीकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपित के विरूद्ध रायपुर के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं और कई मामलों में वह कई बार जेल बंद रह चुका है।

हाल ही में उसने थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर- 01 स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर दिया था नकबजनी की घटना कोे अंजाम। इस मामले में सायबर सेल की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी मोवा स्थित एक मकान से एलईडी टीवी भी चोरी किया था। आरोपित के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 51/21 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। साथ ही आरोपी द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र से चोरी किए गए टीवी के मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बताते चलें कि अशोक कुमार पटेल ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त डोमन देवांगन, गुलाब सिंह व कमलेश पटेल के साथ देवेन्द्र नगर सेक्टर-01 में किराये के मकान पर निवास करता है। चार मार्च को करीब बारह बजे वह दरवाजा बंद कर व ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था। शाम करीब चार बजे वापस आकर देखने पर पता चला कि ताला टूटा हुआ था।

घर से कंपनी का एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्पीकर एवं पावर बैंक चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 51/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया था। सायबर सेल की टीम ने अज्ञात चोर की पतासाजी के संबंध में मुखबिर लगाने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों एवं हाल ही में नकबजनी/चोरी के प्रकरणों में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक की और उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement