Ghansyam Sharma / Fri, Oct 15, 2021 / Post views : 143
कोंडागांव। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे के दिन रावण दहन का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय कोंडागांव के विकास नगर स्थित ग्राउंड में दशहरा पर्व के अवसर पर असत्य पर सत्य की विजय के रूप में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां शुक्रवार को रामलीला मंचन के पश्चात शाम को रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम में सामिल होने बड़ी तादाद में स्थानीय नगर वासी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन