Ghansyam Sharma / Thu, Jul 14, 2022 / Post views : 161
कोंडागांव/माकड़ी, पत्रिका लुक।
शामपुर संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन प्रा.शाला करमरी में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि गौतम कुमार साहू जनपद उपाध्यक्ष माकड़ी विशेष अतिथि खगेश्वर नेताम सरपंच करमरी,शंकर लाल पटेल ग्राम पटेल, मर्दन सिंह वट्टी जनपद सदस्य रहे कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तद्पश्चात कक्षा 1 ली एवम 6 वीं के बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया ज्ञात हो कि आज के इस शाला प्रवेश उत्सव में शामपुर संकुल मारागांव संकुल,एवं करमरी संकुल से सयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया था कार्यक्रम में आये हुए अथितियों ने अपने उदबोधन में शिक्षा की गुडवत्ता में बढ़ोतरी लाने के साथ साथ सभी बच्चों को रोज स्कूल आने की बात कहते हुए उनके उज्जवल की कामनाएं करते हुए आशिर्वाद दिया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल समन्वय श्रवण नाग,शामपुर के संकुल समन्यवय अमिताभ मिश्रा, मारागांव संकुल समन्यवय रामदेव कौशिक, मायावती मरकाम,उपरसपंच चुन्नी लाल नायक,आकाश महाजन, सुशील वर्मा,गोपाल राठौर,हरिश्चन्द्र नेताम,समेत तीनो संकुल के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन अमिताभ मिश्रा के द्वारा किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन