Ghansyam Sharma / Wed, Feb 14, 2024 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छोटे माल वाहन चालक, मालिक कल्याण समिति के बैनर तले नगत के वाहन चालक व मालिक ने वाहनों खड़े करने ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि की मांग को लेकर 13 फरवरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
छोटे माल वाहन चालक व मालिक कल्याण समिति ने बताया कि माल वाहक को हर रोज नगर में अपनी माल वाहक वाहन को खड़ी करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट स्टैंड नहीं होने से आए दिन चलानी कार्यवाही झेलनी पड़ती हैं। आए दिन दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है कि कोई दो पहिया व भारी वाहन आकर खड़ी वाहन से टक्कर कर दुर्घटना का शिकार होने की संभावनाएं ज्यादा होती है।
मेला में होगी ज्यादा परेशानी
छोटे माल वाहक पिकअप चालक मालिक कल्याण समिति के सदस्यों ने बताया की आने वाले 19 मार्च को कोण्डागांव में मेला होना वाला है। मेले में लोगों की भीड़ ज्यादा होगी ओर बाहर से आने वाले लोग अपनी माल वाहक वाहनों को अपनी गाड़ियों कहि भी खडी कर देते हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों के साथ ही एनएच 30 पर जाम लग जाता है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती हैं।
यातायात पुलिस की कार्यवाही
छोटे माल वाहक पिकअप चालक मालिक कल्याण समिति के सदस्यों ने आगे बताया कि छोटे माल वाहन ट्रांसपोर्ट स्टैंड नहीं होने से लोग कहि भी वाहन खड़ी कर देते हैं जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन होता हैं साथ ही यतायात पुलिस द्वारा नो पर्किंग में गाड़ी खड़ी वाहनों को चालान काट दिया जाता है। जिससे छोटे वाहन चालकों के मालिकों को आर्थिक छति होती हैं। यूनियन संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यगणों ने पूर्व में भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और वर्तमान में भी कि न्यू बस स्टैण्ड के पीछे रिक्त भूमि में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की हैं।
सोत्र यूनियनसंघप्रेसविज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन