Ghansyam Sharma / Sat, Dec 4, 2021 / Post views : 173
कोंडागांव। जिला के कॉमन सर्विस सेंटर मुलमुला के लखन लाल देवांगन को अपने पंचायत व आस पास के पंचायत क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड , digipay, ओलिंपियाड में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व सी एस सी के सभी सर्विस को ग्रामीण तक पहुंचा कर लाभ दिलाने में जिला स्तर में प्रथम स्थान मिला |
इस हेतू गुरुवार 02 दिसंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आजादी का अमृत महोत्सव (डिजिटल महोत्सव) में लखन लाल देवांगन को सी एस सी के सी ई ओ के द्वारा सम्मान किया गया। इस वर्ष लखन लाल देवांगन को आयुष्मान दिवस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्रशति पत्र से सम्मानित किया। दीपावली में चाँदी के सिक्का से जिला प्रबंधक चिप्स के द्वारा सम्मानित किया इस वर्ष 3 बार सम्मानित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन