Ghansyam Sharma / Fri, Mar 25, 2022 / Post views : 172
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला मुख्यालय के गांधी चौक में सैकड़ों की संख्या में शासकीय कन्या स्कूल की छात्राएं धरना प्रदर्शन कर कर है। साथ ही जिला प्रशासन से अपनी मांग कोों पूरा करने की मांग करते नजर आए। बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे ओर छात्राओं को समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे थे। पर छात्राए जिला प्रशासन से मांगों को पूरा करों या लिखित आश्वासन मांग रहें थे।
क्या है पूरा मामला
जिला मुख्यालय कोंडागांव में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिंदी विद्यालय करने के विरोध में विद्यालय के छात्राओं ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक में सुबह 10 बजे से धरना दे विरोध जता रहे है। वहीं मांगों को जायज बताते छात्राओं के समर्थन में भाजपाई सामने आकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं हैं।
छात्राओं का कहना है जिले में एकमात्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 1962 से संचालित है। जिसे वर्तमान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बदलने की प्रक्रिया चल रही। जिसका विरोध कर रहे, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बनाने से हम कहां जाएंगे, हमारे बाद आने वाली छात्राएं कहां पड़ेगी। जिले में एकमात्र कन्या विद्यालय होने से हमारे पालक भी अपनी बच्चियों को विद्यालय में पढ़ाना सुरक्षित समझ रहे। आत्मानंद विद्यालय बन जाने से हम छात्राओं को इस विद्यालय में अध्ययन से वंचित होने का भय है ।
बच्चों का बताया कि विगत 23 मार्च को कलेक्टर को विद्यालय को बदलाव न करने लिखित शिकायत देने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया,जिसके कारण आज आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा ,आगे यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो आंदोलन जारी रहेगी।

अशोक पटेल जिला शिक्षा अधिकारी
अशोक पटेल जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव ने बताया कि बच्चों में गलतफहमी हो गई है कि उनका स्कूल बंद हो रहा है जो बच्चे वहां पढ़ रहे हैं वे बच्चे वहीं पड़ेंगे जो अगली कक्षा में उत्तीर्ण होकर जाएंगे वे भी वही पड़ेंगे, स्कूल बंद नहीं होगा । स्कूल के नाम में बदलाव शासन स्तर का निर्णय है इसमें कुछ नहीं कह सकता।
धरना स्थल पर में कौन कौन सामिल
आपको बतादे की मुख्यालय कोंडागांव में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिंदी विद्यालय करने के विरोध में विद्यालय के छात्राओं ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक में सुबह 10 बजे से धरना दे विरोध कर थे इस दौरान छात्राओं के माता पिता, सहित राजनीतिक दल के भाजपा के जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रिका लुक वेब पोर्टल के लिए समाचार , विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9406183725, 9340389154, 9165961853,
ईमेल-patrikalook@gmail.com
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन