Ghansyam Sharma / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 196
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
नगर साहू संघ केशकाल ने थाना प्रभारी केशकाल को ज्ञापन सौंपकर मनोज कुमार मांडवी नामक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि ग्राम बुदेली, तहसील नरहरपुर (जिला कांकेर) निवासी मनोज मांडवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगातार ऐसे पोस्ट डाले हैं, जिनमें तेली समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही अश्लील, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने समाज के साथ-साथ देवी–देवताओं, भारत देश, संविधान और कानून की प्रक्रिया के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे न केवल तेली समाज आहत हुआ है, बल्कि समाज में आक्रोश का माहौल है।
संगठन ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाली और कानूनन अपराध की श्रेणी में आती है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका नकारात्मक असर व्यापक स्तर पर पड़ सकता है।
तेली समाज शाखा केशकाल ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ शीघ्र अपराध दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज विशेष या संविधान विरोधी पोस्ट करने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन