Ghansyam Sharma / Sat, Nov 5, 2022 / Post views : 155
5 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू , दुकान व मकान के समान हुआ खाक
कोंडागांव । पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय कोंडागांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित सत्येंद्र देवांगन के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से घर व तीन दुकाने पूरी तरह जल गई । दुकान संचालक सत्येंद्र देवांगन के मुताबिक शुक्रवार रात तकरीबन 10 बजे दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ, आग को लेकर कुछ समझ पाते पाते उससे पहले ही लपटें तेज होती गई, दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित कपड़े व टेलर की दुकानों व पूरे घर को आग ने घेर लिया,घर और दुकान एक ही जगह संचालित होने के कारण घर पर रखे धान ,पैसे, कपड़े आदि घर के सभी सामान जलकर खाक हो गए, उन्होंने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का वजह बताया तथा आगजनी से लगभग लाखों रुपये की सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा। जानकारी मिलते ही
नगरपालिका सहित पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया ,आग की लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने में नाकाम रही ,अन्य जिलों जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर से दमकल की गाड़ियां बुलाने के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।
घटना स्थल पर देर रात तक एसपी कोण्डागांव दिव्यांग पटेल भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी कोंडागांव ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान व नगर पालिका सहित राजस्व विभाग टीम मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में लगे थे लेकिन आग बहुत ज्यादा लगी हुई थी जिसके लिए जगदलपुर, नारायपुर ओर कांकेर जिले से दमकल वाहनों बुलाया गया था। सभी ने मिल कर आग देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। कोई जन हानि तो नही हुई पर घर व दुकान में रहे समान जल गए । आपको बतादें कि देर रात तक नगर के लोग भी आग बुझाने में लगे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन