Ghansyam Sharma / Fri, Nov 26, 2021 / Post views : 161
कोंडागांव। शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोण्डागांव से बड़ेकनेरा मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन स्विमिंग पूल मांगलिक भवन एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का किया निरीक्षण। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने इंडोर स्टेडियम के निकट निर्माणाधीन स्विमिंग पूल को देखा। जहां कलेक्टर ने इस पुल में विश्व स्तरीय सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। इस हेतु उन्होंने पुल में 3, 5 एवं 10 मीटर ऊंचाई के जंपिंग प्लेटफार्म बनाने, लाइटों की व्यवस्था, कैंटीन निर्माण के साथ लाइफ़ गार्ड, सफाईकर्मी एवं प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु निर्देशित किया।
इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण करते हुए लाइफ जैकेट, लाइफ सेविंग ट्यूब खरीदने एवं कैंटीन का निर्माण कराने के लिए कहा इसके पश्चात उन्होंने बड़ेकनेरा रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे मांगलिक भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद वह निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने चारों ओर रोड निर्माण के कार्य तथा पवेलियन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कार्य गति बढ़ाने के लिए ठेकेदार के प्रतिनिधि को संसाधनों को बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने को कहा। ज्ञात हो कि 7.36 करोड़ों रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस नवीन स्पोर्ट एकेडमी में 7 प्रकार के मैदानी खेलो हेतु व्यवस्था चिखलपुट्टी में की गई है।
इसमें खिलाड़ियों हेतु क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रेक एवं बास्केटबॉल खेलों हेतु अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मैदान तैयार किये जायेंगे। इसके माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं को प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को निखारते हुए बच्चों को खेल योग्य वातावरण प्रदान किया जाये ताकि वह देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ सूरज सिदार, अभियंता संजय कोर्राम, सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन