Ghansyam Sharma / Sat, Jun 26, 2021 / Post views : 153
बलौदाबाजार, 26 जून 2021
जिलें में तीसरे लहर से निपटने सीमेंट कंपनिया भी जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है। इस सिलसिले में आज सोनाडीह स्थित न्यूवोको सीमेंट कंपनी ने सीएसआर के तहत कलेक्टर सुनील कुमार जैन को 50 जंबो ऑक्सीजन प्रदान की। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपये है। श्री जैन ने सीमेंट कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से निश्चित ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। आगें भी आपका सहयोग मिलता रहें ऐसी प्रशासन की अपेक्षा है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,जिला महाप्रबंधक उद्योग एसएस बघेल,यूनिट हेड रमेश वारके,एचआर प्रमुख विवेक जयसवाल,सीएसआर प्रमुख विक्रम शर्मा,वरिष्ठ प्रबंधक एचआर अभिषेक त्रिपाठी उपस्थित थे। गौरतलब है कि न्यूवोको द्वारा पूर्व में 15 लाख रुपये का मेडिकल उपकरण न्यू कोविड हॉस्पिटल को प्रदान की है। इसके साथ ही गावों में निःशुल्क सेनेटाइजर,मास्क का वितरण एवं टीकाकरण प्रोत्साहन हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन