Ghansyam Sharma / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 182
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद
रायपुर । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें राज्य के विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, जिन्होंने मुख्यमंत्री से अपने विचार साझा किए और योजनाओं पर सुझाव दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की ताकत और ऊर्जा को छत्तीसगढ़ के निर्माण में लगाना चाहती है। उन्होंने कहा, "आज का युवा सिर्फ नौकरी चाहने वाला नहीं, अवसरों को गढ़ने वाला बन रहा है। सरकार की नई औद्योगिक नीति, स्किल डेवलपमेंट
और स्टार्टअप योजनाएं इसी दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। नक्सलवाद पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब बदल रहा है। उन्होंने कहा, "नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है। हम मार्च 2026 तक इसके समूल नाश का संकल्प लेकर चल रहे हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश के रूप में पहचाना जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने "मोदी की गारंटी" के अंतर्गत तेज़ी से निर्णय लिए हैं। 18 लाख गरीब परिवारों को आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रतिमाह, और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जैसे कदम इसके
उदाहरण हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निवेश केवल पूंजी का नहीं, बल्कि रोजगार और भविष्य का द्वार खोलता है। "नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद करोड़ों के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह युवाओं के लिए अवसरों की नई खिड़की है," उन्होंने कहा। कार्यक्रम के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री ने एएनआई की संपादक श्रीमती स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने निजी और राजनीतिक जीवन की यात्रा, तथा मुख्यमंत्री के रूप में अब तक के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, और मीडिया सलाहकार पंकज झा की उपस्थिति रही।
Sotradprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन