Ghansyam Sharma / Thu, May 27, 2021 / Post views : 143
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लिए भले ही वैक्सीन की किल्लत हो रही है। लेकिन 45 वर्ष पार वाले लोगों के लिए राज्य में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 45 आयु वर्ग के लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई करीब आठ लाख वैक्सीन मौजूद है। वहीं, गुरुवार यानी आज विशेष विमान से दो लाख वैक्सीन और भेजी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। इस वर्ग के लिए वैक्सीन की लगातार किल्लत सामने आ रही है। अभी 18 से 44 आयु वर्ग के लिए बुधवार देर शाम की स्थिति में करीब 44 हज़ार वैक्सीन शेष बची थी। वहीं इस वर्ग के लिए वैक्सीन कब पहुंचेगी। इसकी भी विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है।
18 से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीन की कमी के चलते राज्य में टीकाकारण केंद्र बंद होते जा रहे हैं। जहां पहले 500 से अधिक सेंटर संचालित कर टीकाकारण किया जा रहा था। टीके की किल्लत की वजह से आधे से ज्यादा सेंटर राज्य सरकार को बंद करने पड़े हैं। वर्तमान में 18 से 44 आयु वर्ग के वालों के लिए 174 केंद्र ही संचालित हैं। यहां भी टीका नहीं होने के कारण लोगों को पंजीयन के लिए आगे की तारीख मिल रही है।
राज्य में 8704, राजधानी में 5548 लोगों को लगे वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में 5548 वहीं राज्य में 8704 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें अंत्योदय को 404, बीपीएल को 2488, एपीएल को 5161 और फ्रंट लाइन वर्कर्स को 651 टीके लगाए गए हैं।
राज्य में 18-44 आयु वर्ग वालों के सिमटते टीकाकारण केंद्र
मई - टीकाकारण केंद्र - लगे टीके
20 - 575 - 34419
21 - 511 - 25244
22 - 382 - 19955
23 - 314 - 26264
24 - 274 - 13705
25 - 201 - 10119
26 - 174 - 8704
राज्य टीकाकारण अधिकारी का पक्ष
'45 से अधिक आयु वालों के लिए हमारे पास करीब आठ लाख टीके हैं। इनके लिए किसी तरह की समस्या नहीं है। 18 से 44 आयु वालों के लिए टीका उपलब्ध नहीं हो पा रहा। हमने कंपनी को डेढ़ करोड़ वैक्सीन की डिमांड भेजी है। लेकिन सप्लाई में दिक्कत आ रही है। कंपनी आपूर्ति को लेकर हाथ खड़े कर रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन