Ghansyam Sharma / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 181
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के निरंतर विकास के लिए नीतिगत फैसले लेकर और योजनाओं के तहत कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी दी। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंडाविया को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया।
सोत्र-dprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन