Ghansyam Sharma / Thu, May 4, 2023 / Post views : 173
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
दर्दनाक सड़क हादसा जिसमे एक ही परिवार के 10 सदस्य दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शादी में शामिल होने धमतरी जिला के सोरम भटगाव से कांकेर जिला कोरर थाना क्षेत्र मरकाटोला सभी जा रहे थे। धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे 30 जगतरा के पास ब्लोरो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसें मे 10 लोगों की मौके पर तो वही गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में मृतको की संख्या 11 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतकों के शव गुरुर अस्पताल भेज दिया गया हैं। सभी मृतक धमतरी जिले के सोरम ग्राम के रहने वाले हैं साहु समाज के एक ही परिवार के थे। सोरम से कांकेर जिले के मरकाटोला वैवाहिक कार्यक्रम शरीक होने जा रहे थे। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिलाएं एक बालिका सहित एक नौनिहाल की इलाज के दौरान मौत ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन