Ghansyam Sharma / Mon, May 24, 2021 / Post views : 155
नारायणपुर। जिले के आमदई पुलिस कैंप के पास दो नक्सली आईईडी (IED) बरामद हुआ है. जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया है. आईईडी (IED) जवानों को नुकसाने पहुंचाने के लिए लगाया गया था. जवानों की सतर्कता से नक्सली साजिश नाकाम हो गया.
एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आईईडी लगाए रखा था. जिसे बीडीएस टीम ने अपनी सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया है. लगातार इस क्षेत्र में नक्सली अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उस क्षेत्र में सुरक्षा दे रहे जवान नाकाम करते आ रहे हैं.
एक समय था जब आमदई क्षेत्र में नक्सलियों का दबदबा हुआ करता था. नक्सली इस क्षेत्र में बेखौफ घुमा करते थे. कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने थे पर आज स्थिति कुछ संभली हुई है.
इस क्षेत्र में फोर्स की सर्चिंग पार्टी निकलती है जिसके कारण नक्सली पीछे हटने पर मजबूर हो गए हैं. यही कारण है इस क्षेत्र में आए दिन नक्सली गिरफ्तार और आईडी बरामद की खबर मिलती है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन