Ghansyam Sharma / Wed, Apr 16, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एवं नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर, कोंडागांव DRG एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल 2025 को माओवादी विरोधी अभियान प्रारंभ किया। अभियान के दौरान, 15 अप्रैल की संध्या को सुरक्षा बलों एवं सशस्त्र माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
मुठभेड़
मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन के दो सक्रिय एवं खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर एवं ACM रामे मारे गए। मारे गए माओवादियों पर क्रमशः ₹08 लाख एवं ₹05 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से 01 AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मारे गए माओवादियों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी क्षेत्र में जारी है।
सोत्र-propolicekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन