Ghansyam Sharma / Tue, Mar 28, 2023 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में IED ब्लास्ट में BSF के 2 जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवान सर्चिंग पर निकले थे। घायलों को मौके से निकालकर चिलपरस कैंप लाया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि दोनों जवानों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सर्चिंग पर निकले BSF जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह बीएसएफ की एक पार्टी गश्त पर निकली थी, तभी चिलपरस और कागबरस के बीच टेकरी के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की, जिसकी चपेट में बीएसएफ के दो जवान आ गए। इनमें से एक जवान के पैर में गम्भीर चोट लगी है, जबकि दूसरा जवान मामूली रूप से घायल है। बता दें कि हाल ही में चिलपरस में पुलिस ने नया कैंप खोला है, जिससे नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है। वे लगातार इस इलाके में किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में इसी इलाके में नक्सलियों ने 9 वाहनों में भी आग लगा दी थी। इधर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान यहां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सली बैकफुट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन