Ghansyam Sharma / Wed, May 12, 2021 / Post views : 151
रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का एक ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। जोगी ने ट्वीट किया-कल रात धर्मपत्नी ऋचा ने टोक दिया कि आपकी पैंटें टाइट होने लगी है। उनकी इस बात की पुष्टि वजन नापने की मशीन ने भी कर डाली। लाकडाउन में वर्जिश आधी और खुराक दोगुनी हो गई है। कृपया वजन कम करने के लिए कम मेहनत और अधिक असर वाले सुझाव साझा करें, नहीं तो कहीं मैं फिर से कुंवारा न बन जाऊं! अमित के इस ट्वीट पर रोचक प्रतिक्रियाएं आई हैं।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय साहू ने कहा, जिसे पत्नी छोड़ जाती है, उसे कुंवारा नहीं कहा जाता? इस ग़लत फ़हमी में मत रहिए कि आप पुनः कुंवारा हो जाएंगे। राघवेंद्र ने कहा, अमित भैया, हो सके घर से बाहर गरीबों की मदद के कीजिए, कसरत भी हो जाएगी, यही समय है अपनों की मदद करने का। प्रकाश पुंज पांडेय ने कहा, सरकारी नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल करें। दोनों फायदे होंगे। तेजराज साहू ने कहा, केंद्र से वैक्सीन की मांग त्वरित करें। राज्य से किसानों को न्याय योजना की सभी किस्त एक साथ दिलवाने के लिए धरना दें।
गैती पकड़ने से लेकर सौंफ पानी तक का सुझाव
मनोज भारती ने कहा, सौंफ का पानी पीजिए जोगी जी, आप बेहद अच्छे और फिट हो जाएंगे। योगेश ने कहा, 100 दंड बैठक 15 मिनट एक ही जगह दौड़ लगाएं, बिना बाहर आए गर्म पानी पिएं, बस इतना ही। रामकुमार भास्कर ने कहा, सुबह-सुबह पांच बजे गैती पकड़ के खेत जाइए और ढेलवानी दीजिए। एक हफ्ते में आपका वजन कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन