Ghansyam Sharma / Fri, Oct 22, 2021 / Post views : 140
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व प्रदेश महासचिव सह कोंडागांव जिला प्रभारी सुशील मौर्य के निर्देशानुसार दिनांक 22 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में कोंडागांव जिले के ग्राम चिपावंड में देश मे दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं खाद्य तेल की दामों में हो रही लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया गया जिसमें युकाइयों ने रसोई गैस की टँकी को कंधे में लादकर रैली निकाली और टँकी को छोड़ पुनः पुराने दिन को याद करते हुए लकड़ी के गठ्ठे को लेकर वापस हुए साथ ही पुराने दिन वापस लाओ अच्छे दिन नही चाहिए के नारे लगाते नजर आए वहीं साइकिल चलाकर रैली निकाली गई और रैली के माध्यम से यह संदेश दिया कि पेट्रोल डीजल के दाम जिस तरह दिन प्रतिदिन बद्व रहे हैं ।
उससे आम लोगों को गाड़ी चलाना नही हो सकता पुराने दिन को दोहराने की जरूरत आन पड़ी है अब फिर से साइकिल चलानी पड़ेगी
शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे किए अब असलियत दिखा रही है उद्योगपतियों के इसारे में नाचना बंद करे और आमजनता के हितों को सोंचते हुए मंहगाई कम करे झूठ बोलो सत्ता पाओ की नीति नही चलेगी जनता जागरूक है आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे भाजपा। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन ने कहा सत्ता से पहले मंहगाई डायन थी अब प्रेमिका बन गयी है भजपा सत्ता में आने से पहले मंहगाई को मुद्दा बनाकर सैकड़ों प्रदर्शन करती थी अब जब सत्ता के दौर में मंहगाई आसमान छू रही तब नजर नही आती ।
कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल स्तीफा दे देनी चाहिए क्योंकि आज पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल सब कीच इतना मंहगा हो गया है कि घर चलाना मुश्किल हो गया है अगर मंहगाई पर कंट्रोल नही कर पा रही सरकार तो स्तीफा दे देनी चाहिए युवा कांग्रेस सदैव आमजन के साथ खड़ी है अगर सरकार मंहगाई कम करने की ओर ध्यान नही देती तो आगामी समय मे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 
आज के धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल,कोंडागॉव ब्लॉक कांग्रेस भारत देवांगन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला कांग्रेस मीडिया विभाग प्रभारी रितेश पटेल,जिला महासचिव युवा काँग्रेस वेद कश्यप,जिला संयोजक रविन्द्र दिवान, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमंत भोयर,पुर्व जनपद सदस्य सुकमु कोर्राम, सिंगनपुर सरपंच जयसिंह, पुर्व सरपंच धनसिंह मरकाम, जगरनाथ कोर्राम,उत्तम मानिकपुरी, सायबो,बुलाजी पटेल, आकाश मरकाम,छबि नेताम,फूलचंद मण्डावी,पुबेन्द्र भोयर, पोपेंद्र कौशिक,कृष्णा नेताम,सुंदर विश्वकर्मा,गणेश मानिकपुरी सहित युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन