Ghansyam Sharma / Fri, Jun 11, 2021 / Post views : 179
भोपाल। जल संसाधन विभाग के 3333 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में EOW ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोप है कि प्रोजेक्ट्स में बिना काम हुए 800 करोड़ रुपए अधिकारियों ने निजी कंपनियों, ठेकेदारों को अनधिकृत एडवांस भुगतान कर दिया। मामले में EOW ने जल संसाधन विभाग के एक चीफ इंजीनियर सहित चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने निजी कंपनियों, ठेकेदार को अगस्त 2018 से फरवरी 2019 के बीच सात सिंचाई प्रोजेक्ट में बांध, हाई प्रेशर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन, नहर निर्माण के लिए 3333 करोड़ के टेंडर दिए गए थे। लेकिन नियमों को शिथिल कर 800 करोड़ का एडवांस भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन