Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कौन है ये खूबसूरत महिला सना मेरिन जिनसे पहली बार होगी पीएम मोदी की बात, दोनों की मिलती है ये आदत

Ghansyam Sharma / Tue, Mar 16, 2021 / Post views : 179

Share:

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में भी पीएम मोदी ने लगातार विश्‍व के नेताओं से विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत का सि‍लसिला बनाए रखा है। भले ही ये सभी बैठकें वर्चुअल तरह से हुईं लेकिन इनका अपना महत्‍व कम नहीं है। इसी कड़ी में मंगलवार को पीएम मोदी फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मिरेला मेरिन से बात करने वाले हैं। आपको बता दें कि सना महज 35 वर्ष की हैं और वो फिनलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा वो सदन की सबसे कम उम्र की सदस्‍य भी हैं। 2019 में हुई पोस्‍टल स्‍ट्राइक के चलते जब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री एंटी रिने को इस्‍तीफा देना पड़ा तब सना ने 10 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।

यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली परिवार की पहली सदस्‍य है सना 

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मेरिन अपने परिवार की पहली ऐसी सदस्‍य हैं जो यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। इसके अलावा उनकी एक आदत पीएम मोदी से पूरी तरह से मिलती है। दरअसल, पीएम मोदी की ही तरह सना भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। अक्‍टूबर 2020 में उन्‍होंने ट्रेंडी मैग्‍जीन के लिए एक फोटो शूट भी किया था, जो काफी चर्चा में आया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। मेरिन बीबीसी ने वर्ष 2020 की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था। इसके अलावा फोर्ब्‍स की मैग्‍जीन द्वारा जारी प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी वो शामिल की गई थीं। इसी दौरान वो यंग ग्‍लोबल लीडर ऑफ द वर्ल्‍ड इकनॉमिक फोरम भी बनीं। मेरिन टाइम मैग्‍जीन के कवर पर भी आ चुकी हैं।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्‍य हैं सना

सना सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्‍य हैं। भले ही वो पीएम 2019 में बनी थीं लेकिन सदन की सदस्‍य वो वर्ष 2015 से ही हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वो परिवहन और संचार मंत्रालय में मंत्री रह चुकी हैं। अपनी इस छोटी सी आयु में उन्‍होंने काफी कुछ अनुभव किया है। 16 नवंबर 1985 को हेलंस्‍की में जन्‍मी सना एस्‍पो, पिरकाला और टेंपर में रही हैं। जब वे बेहद छोटी थीं तभी उनके माता-पिता के बीच उभरे मतभेदों की वजह से दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्‍हें भी उनकी मां को ही सौंप दिया गया। उन्‍होंने अपनी मां और उनके दूसरे पार्टनर के साथ काफी समय गुजारा। उनके घर की भी आर्थिक हालत बेहद खराब थी। वहीं उनके पिता लॉरी मेरिन को भी काफीसंघर्ष करना पड़ा था।

20 वर्ष की उम्र में हुई राजनीति में एंट्री 

वर्ष 2004 में 19 वर्ष की उम्र में वो पिरकला हाई स्‍कूल से ग्रेजुएट हुईं और इसके दो वर्ष बाद ही उनकी राजनीति में एंट्री भी हुई। 2006 में वो सोशल डेमोक्रेटिक यूथ की सदस्‍य बनीं और फिर वर्ष 2010-2012 तक वो इसकी अध्‍यक्ष भी रहीं। अपने जीवन यापन के लिए उन्‍होंने बेकरी में बतौर कैशियर काम किया और साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी की। उन्‍होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेंपर से एडमिनिस्‍ट्रेटिव साइंस में मास्‍टर डिग्री हासिल की।

यूं चढ़ता गया राजनीतिक ग्राफ 

बीबीसी के मुताबिक मेरिन का राजनीतिक करियर 20 वर्ष की उम्र में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्‍होंने टेंपर के सिटी काउंसिल का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उन्‍हें जीत 2012 में मिली। मेरिन 2013-2017 तक सिटी काउंसिल की चेयरमेन भी रहीं हैं। वर्ष 2017 में वो दोबारा इसके लिए चुनी गईं। पहली बार उन्‍हें यूट्यूब की बदौलत खूब ख्‍याति मिली। वर्ष 2014 में मेरिन सेंकेड डिप्‍टी चेयरमेन ऑफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के तौर पर चुनी गई और 2015 में वो फिनलैंड की संसद के लिए बतौर सांसद पिरकनम्‍मा क्षेत्र से चुनी गईं। 2019 के चुनाव में उन्‍होंने फिर धमाकेदार जीत हासिल कर लोगों को हैरान कर दिया था। 23 अगस्‍त 2020 को मेरिन एसडीपी की प्रमुख के तौर पर चुनी गई थीं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement