Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पाजिटिव, ऐम्स में भर्ती, हालत स्थिर

Ghansyam Sharma / Mon, Mar 22, 2021 / Post views : 180

Share:

क्या देश एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है? कोरोना के तेजी से बढ़ते केस और लोगों की लापरवाही देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है। लोग मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच, खबर है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से उन्हें ऐम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले खबर आई थी कि किसान आंदोलन से जुड़ी आई एक खबर ने हड़कंप मचा दिया है। खबर है कि दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में हिस्सा ले चुके और पंजाब समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन कर चुके किसान नेता जोगिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। जोगिंदर सिंह को बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बीते 24 घंटों में जो नए केस सामने आए हैं, इनमें पांच राज्यों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। ये राज्य हैं, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और छत्तीसगढ़। इस बीच, देश के कई शहरों में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण लॉकडाउन की तैयार हो गई है। इनमें मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर भी शामिल है। तीन शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 32 घंटे का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। 31 मार्च तक इन तीन शहरों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। बिना अनुमति सामाजिक समारोह भी नहीं आयोजित किए जाएंगे। जानिए देश में लॉकडाउन से जुड़ी हर ताजा अपडेट

होली पर कोरोना का साया: इस साल 28 मार्च को होलिका दहन है जब कि 29 मार्च को होली खेली जाएगी, लेकिन लोगों की लापरवाही ने होली के रंग में भंग का काम कर दिया है। अधिकांश राज्य अपने यहां होली के जश्न पर रोक लगाने का मन बना चुके हैं। इस बार भी होली के सार्वजनिक आयोजनों पर रोक रहेगी। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ ही नगाड़ा और डीजे पर रोक लगा दी है।

उद्धव बोले, लॉकडाउन एक विकल्प
कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित महाराष्ट्र एक बार फिर इसकी गंभीर चपेट में फंसता जा रहा है। राज्य में रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कहना पड़ गया है कि हालात को काबू में करने के लिए लॉकडाउन भी एक विकल्प है। इस बीच, राज्य सरकार ने थियेटर और ऑडिटोरियम को 31 मार्च तक 50 फीसद क्षमता से चलाने का आदेश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को जारी अधिसूचना में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर निजी क्षेत्र के दफ्तरों को भी कर्मचारियों की 50 फीसद क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है। जबकि, सरकारी और अर्धसरकारी दफ्तरों के लिए वहां के हेड को कर्मचारियों की संख्या को निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है। उत्पादन इकाइयों को 100 फीसद क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी। हालांकि, उत्पादन इकाइयों में शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिए अधिक पारियों में काम कराने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी के लिए मास्क और इकाई के प्रवेश द्वार पर ही तापमान की जांच करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सूरत में कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ी
गुजरात की औद्योगिक नगरी सूरत में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में तीन सौ से ज्यादा नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार से ही रात 10 के बजाय नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी होगा। वहीं, अहमदाबाद में मॉल और मल्टीप्लेक्स को सप्ताहांत में बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। शहर में रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है।

पंजाब के 11 जिलों में सभी शिक्षण संस्थान 31 तक बंद
पंजाब में 11 जिलों में कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा है। इन 11 जिलों (लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और मोगा) में 31 मार्च तक मेडिकल कालेजों को छोड़ कर सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट व माल रविवार को बंद रहेंगे। अंतिम संस्कार व विवाह आदि में 20 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। घर में किसी भी आयोजन पर 10 से ज्यादा मेहमान इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। के सरकारी दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग पर रोक रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही दफ्तर आने की छूट रहेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement