Ghansyam Sharma / Wed, Apr 21, 2021 / Post views : 173
कोंडागांव। जिले में सघन टीकाकरण का अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत आज जनपद पंचायत माकड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकई के पंचायत सचिव पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा पंचायत सचिव मया राम पाण्डे को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। सचिव को कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु सघन टीकाकरण अभियान के दौरान 20 अप्रैल को ग्राम पंचायत बरकई के आश्रित ग्राम नालाझर में आयोजित शिविर में अनुपस्थित पाया गया। जिसे शासकीय कार्यों में गंभीर अनुशासनात्मक लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जल्द ही प्रशासन द्वारा नए सचिव की बरकई में नियुक्ति की जावेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन