Ghansyam Sharma / Sun, May 2, 2021 / Post views : 187
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना के टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। नगर पालिका परिषद में आज 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण की शुरुआत में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकड़ ने देश मे बढ़ते इस कोरोना महामारी का आरोप केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया है।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरक ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश मे कोरोना महामारी बढ़ने का कारण नरेंद्र मोदी सरकार है। वही आज पूरे विश्व मे भारत कोरोना संक्रमण मामले में प्रथम स्थान हैं। देश की जनता को अंधेरे में रख कर कोरोना की पहली लहर में नमस्ते ट्रम्प करते हैं। वही दूसरी कोरोना की लहर एक प्रदेश को जितने के लिए जी जान लेता है 20 से 25 रैलियां करते हैं। जिसके कारण आज देश मे कोरोना संक्रमण बढ़ा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है।
देखे वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन