Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: कोरोना संकट से भी नहीं रुका काम, दस माह में बंपर चयन कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने किया नाम

Ghansyam Sharma / Wed, Feb 3, 2021 / Post views : 169

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले 10 माह में कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के बावजूद भी विभिन्न विभागों के दो हजार 480 पदों पर चयन की कार्रवाई की गई है। जबकि पूर्व के वर्षों में सामान्य परिस्थिति में भी जहां एक साल में केवल एक परीक्षा हो पाती थी। और इस परीक्षा के आयोजन में भी दो से तीन वर्ष की अवधि लगती थी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए अन्य राज्यों की तुलना में इतने कम समय में इतनी ज्यादा परीक्षा आयोजित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। राज्य शासन के विभिन्न विभागों को चयन की कार्रवाई पूर्ण कर अनुशंसा पत्र प्रेषित करना छत्तीसगढ़ पीएससी की उपलब्धि रही है। आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए 2480 पदों पर अभ्यर्थियों को चयन कर जून 2021 तक अनुशंसा पत्र प्रेषित किए जाने का लक्ष्य था, जो पूर्णता की ओर है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 की 1384 पदों की पांच से आठ नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा ली गई, जिसका परिणाम 19 जनवरी 2021 को घोषित किया जा चुका है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ फरवरी से होगा। इसी तरह व्यवहार न्यायाधीश के 39 पदों के लिए 21 सितंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा परिणाम 13 अक्टूबर 2020 को घोषित करते हुए सात नवंबर 2020 को चयन सूची जारी की गई। व्यवहार न्यायाधीश की लिखित परीक्षा का परिणाम एक माह के भीतर ही जारी किया गया और 20 दिवस के भीतर चयन सूची जारी कर अनुशंसा पत्र विभाग को भेजने की कार्रवाई की गई।
आयोग द्वारा ग्रंथपाल के 56 पदों के लिए 26 नवंबर 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका परिणाम 17 मार्च 2020 को जारी किया गया। 12 सितंबर 2020 को चयन सूची जारी की गई। इसी प्रकार क्रीड़ा अधिकारी के 61 पदों के लिए 26 नवंबर 2019 को लिखित परीक्षा ली गई तथा 17 मार्च 2020 को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए 18 सितंबर 2020 को चयन सूची जारी किया गया। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 242 पदों के लिए नौ फरवरी 2020 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर 12 जून 2020 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा मुख्य परीक्षा के लिए 15 मार्च से 18 मार्च 2021 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत 89 पदों के लिए 15 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस संबंध में दावा आपत्ति लेने की कार्रवाई की जा रही है। व्यवहार न्यायाधीश (प्रदेश स्तर) परीक्षा 2020 के अंतर्गत 32 पदों के लिए 10 नवंबर 2020 को परीक्षा का आयोजन कर 22 दिसम्बर 2020 को परिणाम घोषित किया गया।
इसी प्रकार सहायक भू-जल, सहायक भू-विद् के पांच पद, सहायक भू-भौतिक-विद् और सहायक भू-रासायन विद् के 1-1 पदों के लिए 23 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा इस परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी 2021 को घोषित किया गया। इन पदों के लिए साक्षात्कार चार फरवरी है। पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 162 पदों के लिए 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 तक साक्षात्कार लिया गया तथा चयन सूची 30 दिसंबर 2020 को जारी किया गया।
बीमा चिकित्सा अधिकारी के 52 पदों के लिए 28 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा 14 जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, इन पदों के लिए साक्षात्कार दो फरवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है। सहायक संचालक कृषि के 25 पदों के लिए 14 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा 20 जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के अंतर्गत 178 पदों के लिए जारी विज्ञापन में शैक्षणिक अर्हता में संशोधन के कारण शुद्धि पत्र जारी किया जाना प्रस्तावित है। सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के पांच पदों के लिए 23 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा ली गई तथा चार जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए 22 जनवरी को चयन सूची जारी की गई।
राज्य सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत 143 पदों के लिए 14 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई। कुल सचिव, उप कुल सचिव, सहायक कुल सचिव के 12 पदोें के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement