Tue, 20 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Ghansyam Sharma / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 223

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक।

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने यात्री बसों के किराया निर्धारण को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित इस अधिसूचना के अनुसार, सामान्य, डीलक्स, शयनयान और वातानुकूलित बसों के लिए अलग-अलग किराया दरें निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही पात्र यात्रियों को किराये में 100 प्रतिशत तक छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।

परिवहन विभाग ने यह अधिसूचना 8 अक्टूबर 2026 को जारी की है। इसमें मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 67(1) के तहत राज्य परिवहन प्राधिकार और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार को किराया निर्धारण के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, नगर सेवाओं से भिन्न यात्री बसों के लिए निर्धारित दरें राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावशील होंगी।

सामान्य बस का किराया 10 रुपये से शुरू

नई दरों के अनुसार, सामान्य बस सेवा में पहले 5 किलोमीटर के लिए प्रति यात्री 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 1.75 रुपये प्रति यात्री की दर से किराया लगेगा।

डीलक्स बस सेवा में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं, वातानुकूलित डीलक्स शयनयान और अर्द्ध-शयनयान सेवाओं में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये तथा उसके बाद प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 3.20 रुपये की दर लागू होगी।

सुपर लक्जरी वातानुकूलित बसों, जिनमें वोल्वो, स्केनिया और मर्सिडीज जैसी बसें शामिल हैं, में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 3.30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

साधारण रात्रिकालीन बस सेवा में सामान्य बस किराये से 10 प्रतिशत अधिक किराया देय होगा। रात्रिकालीन सेवा का लाभ तभी लागू होगा, जब निर्धारित शर्तों के अनुसार बस का संचालन और उसके दस्तावेजों में संबंधित श्रेणी का उल्लेख हो।

इन पांच श्रेणियों को मिलेगी 100 प्रतिशत छूट

अधिसूचना की अनुसूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर उपचार या अन्य कार्य से यात्रा करने वाले निम्नलिखित पात्र व्यक्तियों को एक सहायक के साथ यात्रा करने पर यात्री किराये में 100 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है।

  1. नेत्रहीन व्यक्ति।

  2. मानसिक रूप से मंदबुद्धि व्यक्ति।

  3. दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग व्यक्ति।

  4. 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक।

  5. एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्ति, जैसा अधिसूचना में उल्लेखित है।

इस प्रावधान के तहत पात्र व्यक्ति और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहायक से यात्री किराया नहीं लिया जाएगा। हालांकि, निर्धारित श्रेणियों के लिए लागू प्रमाण-पत्र संबंधी शर्तों का पालन करना होगा।

नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट

अधिसूचना में छत्तीसगढ़ के निवासी नक्सल प्रभावित व्यक्तियों के लिए भी किराये में 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा जारी वैध 'नक्सल प्रभावित व्यक्ति' प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह छूट राज्य के भीतर यात्री बस से यात्रा करने पर लागू होगी।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित छूट संबंधी शर्तों का उल्लंघन होने पर परमिट धारक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 86 तथा परिचालक के विरुद्ध धारा 34 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement