Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: स्व-रोजगार से जोड़कर लोगों को स्वावलंबी बनाने में खादी-ग्रामोद्योग महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री बघेल

Ghansyam Sharma / Mon, Mar 8, 2021 / Post views : 151

Share:

रायपुर, 08 मार्च 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार परिसर में 22 फरवरी से आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को सुगमतापूर्वक स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने में खादी तथा ग्रामोद्योग की अहम भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक इसका विस्तार कर गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपना को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने की। 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि खादी का नाम लेते ही पूज्य बापू गांधी जी का स्मरण होने लगता है। गांधी जी ने स्वयं खादी को अपनाकर तथा चरखा चलाकर हर व्यक्ति को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके माध्यम से संदेश दिया कि स्वावलंबी बनने के लिए हर व्यक्ति के हाथ में काम होना चाहिए। उनके इस संदेश में पवित्रता, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास के भाव स्वतः प्रस्फुटित होते है। इसका अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन कर उन्हें भरपूर लाभ दिलाया जा रहा है।  

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामोद्योगों के संरक्षण और बढ़ावा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत राज्य में ग्रामोद्योगों के उत्पादों की सहज बिक्री के लिए ‘सी-मार्ट‘ खोले जाएंगे। इसे छत्तीसगढ़ में ही नहीं अपितु देश के अन्य बड़े-बड़े शहरों में भी खोला जाएगा। इसी तरह राज्य के गांवों में बनाये जा रहे गौठानों में से प्रत्येक गौठान में एक-एक एकड़ जमीन रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ‘रिपा‘ के लिए आरक्षित रहेंगे। जो ग्रामीणों के लिए आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र साबित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए तेलघानी, चर्मकार, रजक तथा लौहकार बोर्ड की भी स्थापना की जाएगी। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र उत्थान के लिए हमारी सरकार द्वारा सतत् रूप से कार्य किए जा रहें है। साथ ही यहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए भरपूर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा में खादी तथा ग्रामोद्योग का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इससे लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर उनको आगेे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में गौठानों से अब तक लगभग 70 हजार महिलाएं जुड़कर अपने-अपने व्यवसाय के सफल संचालन में जुटी हुई है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के व्यवसाय की संभावनाओं को तलाशने और इससे जुड़े बुनकर एवं अन्य उद्यमियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में काफी मद्दगार होगी।

 इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री अम्बिका सिंहदेव, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा मर्यादित संघ के अध्यक्ष श्री मोतीलाल देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement