Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: बैग ने 2.73 लाख की चांदी तो बनियान में बने 21 खांचों ने उगले साढ़े 10 लाख रुपये

Ghansyam Sharma / Mon, Apr 12, 2021 / Post views : 152

Share:

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में रविवार की दोपहर 2.45 बजे आरपीएफ ने सागर निवासी एक यात्री को 2.73 लाख के चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 10 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जिसे वह विशेष तरह की बनियान में बने जेबनुमा 21 खांचों में छिपाकर रखा हुआ था। उसे पकड़कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। वह किसी तरह का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला तब उजागर हुआ जब यात्री जोनल स्टेशन पहुंचा। गेट क्रमांक तीन पर लगेज स्केनर मशीन से उसके बैग की जांच की गई। उसने जैसे ही मशीन के अंदर बैग डाला बाजू में लगे सिस्टम की स्क्रीन पर चांदी के आभूषण दिखे। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने यात्री को रोक दिया और तत्काल इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी को दी।

यात्री को पोस्ट में लाया गया। बैग की तलाशी में उसके अंदर से अलग-अलग साइज के 62 जोड़ी पायल और दो छोटा गुच्छा, छह कड़ा व सिल्ली समेत कुल 3.5 किलो की चांदी निकली। इनकी कुल कीमत दो लाख 73 हजार 100 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई पूरी कर यात्री को जीआरपी के सुपुर्द करने की तैयारी थी। उसे ले जाने के लिए पोस्ट प्रभारी ने उसकी पीठ पर अपना हाथ रखा। तब उन्हें अहसास हुआ कि वह कुछ और छिपाकर रखा है। इस पर कमीज उतरवाकर जांच की गई तो बनियान में बने खांचे में छिपाकर रखी रकम सामने आ गई।

कुल 21 खांचे बने थे। सभी में 50-50 हजार रुपये के बंडल थे। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज जैन पिता आनंद जैन (30) निवासी जैन मंदिर के पास पठा खुर्द जिला सागर मध्य प्रदेश बताया। यात्री के पास यात्रा टिकट भी मिला। रिजर्वेशन अकलतरा से सागर का था। पर यात्रा शुरू करने का स्टेशन बिलासपुर था। जीआरपी ने धारा 102 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचता था

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी व निरीक्षक भास्कर सोनी द्वारा पूछताछ व प्रस्तुत कागजात पर पाया गया कि वह आभूषण आगरा के रोशन लाल प्लाजा नमक मंडी स्थित एसडी पायल से व्यापारी मनीष कुमार जैन निवासी वर्धमान कालोनी सूबेदार वार्ड सागर के द्वारा खरीदा गया है।

मनीष कुमार जैन द्वारा पंकज जैन के माध्यम से बिलासपुर के आसपास के क्षेत्रों में बेचना बताया, लेकिन चांदी की सिल्ली और अपने शरीर में छिपाकर 10 लाख 50 हजार रुपये ले जाने के संबंध में न तो कारण बता पाया और न कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement