Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: दुर्गम रास्ते भी नहीं रोक पाए मेडिकल टीम का रास्ता

Ghansyam Sharma / Wed, Jun 2, 2021 / Post views : 185

Share:

रायपुर, राज्य के सुदूर वनांचल के जिले नारायणपुर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्परता से जुटी है। जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियां भी इसके आड़े नहीं आ पा रही हैं। उबड़-खाबड़, जंगल और पहाड़ के दुर्गम रास्तों को पार करते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव पहुंचकर वहां कैम्प लगाने के साथ ही ग्रामीणों का उपचार एवं निःशुल्क दवाएं एवं परामर्श दे रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 82 किलोमीटर दूर वनांचल के गांव नेलांगुर में 30 मई को उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई और लगभग 24 घंटे का दुष्कर सफर तय कर 31 मई को नेलांगूर गांव पहुंची। गांव में कैम्प कर टीम ने पीड़ितों का उपचार किया। कलेक्टर नारायणपुर ने मेडिकल टीम में शामिल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभावना की तारीफ की है। 
    नेलांगूर गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुतुल सेक्टर के अंतर्गत आता है। इस गांव में 10-12 परिवार के लोगों में उल्टी-दस्त एवं सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिलते डॉ. कमलेश इजारदार के नेतृत्व में मेडिकल टीम नेलांगूर गांव पहुंची। गांव में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सहयोग से वहां के घोटूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेडिकल टीम शिविर स्थल के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें स्वच्छ पेयजल, ताजा भोजन सहित दवाईयों के सेवन की समझाईश दी।
    यहां गौरतलब है कि मेडिकल टीम के गांव पहुंचकर कैम्प लगाने के बाद भी ग्रामीण इलाज के लिए कैम्प में आने के लिए राजी नहीं थे। इसका कारण पूछने पर पता चला कि कोरोना महामारी के चलते वे किसी भी प्रकार की सामान्य बीमारी का भी इलाज नहीं करवाना चाहते हैं। वे किसी भी प्रकार की इंजेक्शन या गोली नहीं लेना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य टीम यहां सर्दी खांसी, उल्टी, दस्त, जैसी बीमारियों के इलाज के लिए आयी है। डॉ. कमलेश इजारदार और मेडिकल टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों की काउंसिलिंग की इसके एक घंटे बाद ग्रामीणों का स्वास्थ्य शिविर में आना शुरू हुआ। 
    स्वास्थ्य शिविर में 15 मरीजों का इलाज किया गया। जिनमें से 6 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले, जिनका इलाज किया गया और आवश्यक दवाईयां दी गयी। बाद में गांव के श्री मुसरा उसेण्डी को सामान्य सर्दी जुखाम, बुखार आदि की आवश्यक दवाईयां दी गयी। वापस लौटते समय मेडिकल टीम ने पदमकोट में 6 और कस्तूरमेटा में भी 4 मरीजों का इलाज किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement