Tue, 20 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की

Ghansyam Sharma / Fri, May 14, 2021 / Post views : 166

Share:

सूरजपुर.  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम बचाव, एवं फैलाव को रोकने के लिए वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला पंचायत स्थित स्वान कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष श्री के के अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, डॉ. अजय मरकाम, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल श्री मंगेशकर, श्रम पदाधिकारी श्री रमेश साह,ू नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो उपस्थित थे।

           स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लॉकडाउन के आदेशों का पालन कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा से चर्चा की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आने जाने वालों व्यक्तियों का सतत निगरानी रखने, विभिन्न स्थलों में ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों की जानकारी, मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्यवाही, विभाग के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही से अवगत कराया तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पुलिस अमला को तैनात कर संयुक्त टीम बनाकर जागरूकता फैलाने की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उन्हें कोविड सेंटर भेज कर निरंतर कार्रवाई करते हुए कोरोना को रोकने प्रयास किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अंतरराज्य से आने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्ट के पश्चात ही प्रवेश के लिए अनुमति देने निर्देशित किया है तथा पुलिस बल को निरंतर मनोबल बढ़ाने के लिए कहा है।

            स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिले में कोविड बीमारी के रोकथाम संबंधी तैयारी, कोरोना की संभावित तीसरा स्ट्रेन से निपटने के लिए एक्शन प्लान, कोरोना संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं व्यवस्थाओं, वैक्सीनेशन पहला डोज एवं दूसरा डोज 45 से अधिक एवं 18 से 44 वर्ष टीकाकरण के प्रगति, क्वॉरेंटाइन की संख्या एवं उन में उपलब्ध सुविधा, ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में सीएमएचओ से चर्चा कर जानकारी ली। जिस पर सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह ने जिले में उपलब्ध सभी सुविधाओं वैक्सीन, बेड उपलब्धता, कोविड केयर सेंटर, मृत्यु की संख्या, पॉजिटिव, नेगेटिव मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए मृत्यु के कारण को जाना एवं नियंत्रण के लिए उचित कार्य योजना बनाने एवं कोविड सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए। सीएमएचओ ने मृत्यु दर कम करने के लिए जन जागरूकता फैलाने, एक्टिव सर्विलेंस के माध्यम से कोरोना लक्षण युक्त मरीज को उचित सलाह देकर समय में नजदीकी केंद्र में जांच की व्यवस्था कराए जाने की बात कही तथा मितानिन के माध्यम से डोर टू डोर ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल को जांच कर 94 से कम लेबल व्यक्ति को हॉस्पिटल लाने की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराए जाने की बात कही। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं तीसरा स्ट्रेन आने से पूर्व संपूर्ण तैयारी रखने ऑक्सीजन एवं पर्याप्त बेड की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा है तथा खाली सिलेंडर को तत्काल रिफलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

          स्कूल शिक्षा मंत्री ने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। जिस पर टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम ने अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने टीकाकरण को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां हैं उसे दूर करने व्यापक प्रचार-प्रसार कर दीवाल राइटिंग, ज्यादा से ज्यादा एक्टिव सर्विलेंस कर जन जागरूकता फैलाने निर्देश दिए तथा कोरोना से बचने के लिए मास्क, सेनीटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन निरंतर करने प्रेरित करने कहा।

          स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं कोरोना के निर्धारित गाईडलाइन मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के कोरोना संक्रमण के स्थिति की जानकारी दी तथा टेस्टिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सूरजपुर में आरटीपीसीआर टेस्ट की स्थापना किए जाने की मांग स्कूल शिक्षा मंत्री से की। जिससे कोरोना जांच की रिपोर्ट सही समय में प्राप्त हो सके। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वस्थ अमला निरंतर प्रयास कर रहा है हम उनका सहयोग कर रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने, सैनिटाइजर से छिड़काव करने मशीन उपलब्ध कराने कहा गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोरोना जांच किट, दीवार लेखन, मास्क एवं सैनिटाइजर का छिड़काव की उचित व्यवस्था करने निर्देशित किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग  सभी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी एवं इस कठिन परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखकर दूसरों को भी सुरक्षित रखने मनोबल को बढ़ाया। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आश्वस्त किया कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है सभी के सहयोग से कोरोना से विजय पाएंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement