Ghansyam Sharma / Fri, Jun 4, 2021 / Post views : 202
कोरोना महामारी के आने के बाद से ही इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है. कोरोना के चलते ज्यादातर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सभी बंद पड़े हैं. ऐसी स्तिथि में लोग इंटरनेट के ज़रिए ही अपने दफ्तर का काम और स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई इत्यादि कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति अपने घर में अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की मांग करता है ताकि काम को तेज और बेहतर तरीके से किया जा सके. अगर आपके पास ब्रॉडबैंड इंटरनेट नहीं है तो आप टेलिकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें यूज़र को 4 GB डेटा और अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा दी जाती है. खास बात ये है कि कंपनियों के कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिसमें सिर्फ 8 रुपये खर्च कर के हर दिन 4GB डेटा मिलता है...
वोडाफोन-आईडिया प्लान: वोडाफोन-आईडिया के 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को रोजाना 4 GB डेटा दिया जाता है, जिसकी वैधता 56 दिनों की होती है. यानी कि ग्राहक रोजाना सिर्फ 8 रुपये खर्च करके इसके डेटा का फायदा पाया जा सकता है. इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त दिए जाते हैं. इस प्लान में यूज़र को बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट भी दिया जाता है. साथ ही इस प्लान में Vi Movies और TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
जियो 349 प्लान
जियो के 349 रुपये वाले प्लान में रोजाना 3 GB डेटा दिया जाता है जिसकी वैधता 56 दिनों की होती है. इस प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड कालिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं. जियो के इस प्लान में भी यूज़र को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.
एयरटेल 558 प्लान
एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड कालिंग के साथ 3 GB डेटा रोजाना दिया जाता है, जिसकी वैधता 56 दिनों की होती है. रोजाना ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए ये प्लान बेहतर है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन