Ghansyam Sharma / Mon, Jul 4, 2022 / Post views : 137
पुलिस ने गार्डन, पार्क, मैदान सहित शहर की गलियों में पुलिस ने किया पैदल गश्त
कोंडागांव पत्रिका लुक।
असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने को लेकर कल रात कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मे शहर मे लगातार संध्या पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में 3 जुलाई को एसडीओपी कोंडागांव निमितेश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाने एवं रक्षित केंद्र के बल के साथ 20–20 जवानो की दो टीम बनाकर पूरे शहर मे पैदल पेट्रोलिंग की गई। पैदल पेट्रोलिंग की एक पार्टी एसडीओपी कोंडागांव निमितेश सिंह के साथ बंधापड़ा गार्डन, तालाब के चारों ओर, विकास नगर स्टेडियम, एनसीसी ग्राउंड, बस स्टैंड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पेट्रोलिंग किया गया पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा नेशनल हाईवे में दुर्घटना रोकने हेतु रोड मे बैठे मवेशियों को हटाया गया एवं बस स्टैंड गार्डन, ग्राउंड आदि में अनावश्यक रूप से बैठे असामाजिक तत्वों को समझाइश देकर घर भेजा गया। शहर वासियों को अपराधिक तत्वों की जानकारी पुलिस को तत्काल देने समझाइश दी गई। दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा टी आई कोतवाली श्री भीमसेन यादव के नेतृत्व मे सरगी पाल पारा की ओर पैदल पेट्रोलिंग की गई, सरगीपाल गार्डन में अनावश्यक रूप से बैठे लोगों को भी घर जाने समझाइश दी गई। मोहल्ले की गलियों में बेतरतीब खड़े वाहनों को रोड किनारे खड़ा कराया गया। इस दौरान तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले बाइक चालको को रोककर धीरे चलने समझाईस दी गई। इसी तरह प्रतिदिन शहर में पैदल पेट्रोलिंग की जाएगी एवं अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई भी की जाएगी। पेट्रोलिंग के दौरान तेज रफ्तार वाले बाइक चालकों एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन