Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: छत्तीसगढ़ के किसान खुद उगाएंगे मिर्च-टमाटर जैसे सब्जियों के हाइब्रिड बीज

Ghansyam Sharma / Fri, Feb 19, 2021 / Post views : 185

Share:

छत्तीसगढ़ के किसान खुद उगाएंगे मिर्च-टमाटर जैसे सब्जियों के हाइब्रिड बीज
इससे निजी कंपनियों की हाइब्रिड सब्जी बीज उत्पादन में एकाधिकार कम होगा और किसान खुद के उगाए हाइब्रिड बीज को सस्ते में बेच सकेंगे।
संदीप तिवारी, नईदुनिया एक्सक्लूसिव, रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसान देशभर के किसानों के लिए सब्जियों के हाइब्रिड बीज उगाएंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की पहल से पहली बार रायपुर और महासमुंद कृषि विज्ञान केंद्र में भिंडी, टमाटर, मिर्च और तरोई के हाइब्रिड बीजों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे निजी कंपनियों की हाइब्रिड सब्जी बीज उत्पादन में एकाधिकार कम होगा और किसान खुद के उगाए हाइब्रिड बीज को न सिर्फ प्रदेश में बल्कि दूसरे राज्यों के किसानों को भी सस्ते दाम पर उपलब्ध करा पाएंगे।

विश्वविद्यालय ने 15 प्रगतिशील किसानों के साथ हाइब्रिड बीज के उत्पादन के लिए आइआइएचआर बेंगलुरु से पांच साल के लिए अनुमति ली है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग के दो विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार साहू और डॉ. राजश्री गायन ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टीकल्चर रिसर्च बेंगलुरु (आइआइएचआर) से हाइब्रिड सब्जी बीज उगाने के लिए प्रशिक्षण लिया है।

इसके बाद चुनिंदा नवाचारी किसानों के साथ रायपुर में भिंडी, टमाटर और तोरई के बीज, महासमुंद में मिर्च के हाइब्रिड बीज का उत्पादन शुरू किया। बीजों की पहली फसल तैयार है। अब बीज उत्पादन के प्रसार की योजना है।

सब्जी कंपनियों के दाम किसानों के बीज के दाम

तोरई 1000 रुपये प्रति 100 ग्राम 600 रुपये प्रति 100 ग्राम

टमाटर 700 रुपये प्रति 10 ग्राम 300 रुपये प्रति 10 ग्राम

भिंडी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम 250 रुपये प्रति 10 ग्राम

मिर्च 350 से 450 रुपये प्रति 10 ग्राम 150 से 200 रुपये प्रति 10 ग्राम

ऐसे कर रहे उत्पादन

कृषि विवि रायपुर के परिसर में तीन हजार वर्ग मीटर प्रक्षेत्र में तोरई का उत्पादन हो रहा है। नर एवं मादा पौधों को 1:3 में लगाकर संकरण किया जा रहा है। तरोई की अर्का विक्रम किस्म, टमाटर की अर्का रक्षक, अर्का सम्राट किस्म उगा रहे हैं। महासमुंद में मिर्च की अर्का मेघना किस्म के हाइब्रिड सब्जी बीज उत्पादन कर रहे हैं।

हाइब्रिड तोरई में 45 से 50 दिन में फल लग जाते हैं, सामान्य बीज दो महीने में फलते हैं। हाइब्रिड तोरई की लंबाई 40 से 45 सेंटीमीटर है, सामान्य की 25 से 30 सेंटीमीटर लंबाई होती है। एक एकड़ क्षेत्र लगाकर दो क्विंटल बीज का उत्पादन 125 से 135 दिनों में प्राप्त किया जा सकता है। स्वाद बेहतर है ,फास्फोरस की मात्रा ज्यादा है।

अर्का मेघना मिर्च की एक संकर किस्म है। यह एक जल्द पकने वाली किस्म है जिसकी प्रति एकड़ उपज क्षमता 30 से 35 टन होती है और सूखी उपज 5 टन प्रति एकड़ होती है। यह किस्म वायरस, रस चूसने वाले कीड़े व कई बिमारियों के प्रति सहनशील है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement