Ghansyam Sharma / Fri, Mar 19, 2021 / Post views : 152
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सीटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिल्म सीटी का निर्माण 115 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। मंत्री श्री भगत ने संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा के दौरान कलाकारों को अनुदान छत्तीसगढ़ फिल्म नीति, फिल्म विकास निगम, कलाकारों को आर्थिक सहायता आदि की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यो में विभाग को आबंटित बजट और व्यय की जानकारी ली।
बैठक में अधिकारियों ने बताया छत्तीसगढ़ फिल्म नीति बना ली गई है। इस वर्ष 250 कलाकारों को सहायता दी गई है। विभाग द्वारा विभिन्न दुर्लभ वाद्ययंत्र बनवाया गया और लगभग 100 मांदर का वितरण भी कलाकारों में किया गया है। विभाग द्वारा शोध संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री विवेक आचर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन