Ghansyam Sharma / Mon, Feb 1, 2021 / Post views : 172
गरियाबंद। राम मंदिर निर्माण के लिए नगर के भूतेश्वरनाथ सेवा समिति ने एक लाख इक्कीस हजार एक सौ इक्कीस रूपए की राशि अर्पण की है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष वीरभान रोहरा, उपाध्यक्ष मनोहर लाल देंवागन, कोषाध्यक्ष बालकुमार बिसेन, सचिव मिर्जा जलील बेंग, सहलाहकार शत्रुधन लाल साहू ने 121121 रूपए का चेक जिले के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के सदस्यो को प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरएसएस के नगर संघचालक सत्यप्रकाश मानिकपुरी, विभाग प्रचारक तुलसी जी, जिला अभियान के प्रमुख शिशुपाल राजपुत, मनोज खरे, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश रोहरा तथा मरोदा सरपंच अभिमन्यु ध्रुव भी मौजुद थे।
0
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन