Ghansyam Sharma / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 185
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवरात्रि व रामनवमी की नगर व देश वासियों को शुभकामनाएं दी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी के पावन अवसर पर कोंडागांव नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह शोभायात्रा फॉरेस्ट नाका स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी चौक स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना के याद भव्य शोभायात्रा का समापन होगा।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे कलाकार, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के साथ भक्तों की टोलियां शामिल रहीं। रास्तेभर श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर कोंडागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नगरवासियों को नवरात्रि और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और समरसता को बढ़ावा देते हैं।
शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सम्पूर्ण नगर में राममय माहौल देखने को मिला और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं । रामनवमी के इस शुभ अवसर पर कोंडागांव ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि धर्म नगरी कोण्डागांव में धर्म, संस्कृति और एकता की मिसाल है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन