Ghansyam Sharma / Wed, Jan 29, 2025 / Post views : 132
नगरीय निकाय निर्वाचन-2025
कोंडागांव। पत्रिका लुक
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु आज नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के लिए 05 व्यक्तियों ने अध्यक्ष पद के लिए और 58 व्यक्तियों ने पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसी प्रकार नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष पद के लिए 04 और पार्षद पद के लिए 39 तथा नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष पद के लिए 06 एवं पार्षद पद के लिए 69 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना है।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत के सदस्य पद हेतु 23 ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किए, वहीं जनपद सदस्य के लिए 04, सरपंच पद के लिए 67 और पंच पद के लिए 582 लोगों ने आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 03 फरवरी को तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 04 फरवरी को किया जाएगा। इसी तरह अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 06 फरवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन