Ghansyam Sharma / Sat, May 8, 2021 / Post views : 148
जगदलपुर। जिले के लामनी पार्क में बिजली का तार चोरी करते हुए दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लामनी पार्क के अंदर पांच चोर मिलकर बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने घुसे थे। यहां के स्टाफ ने जब इन्हें चोरी करते हुए देखा तो सभी भागने लगे, इनमें से दो लोगों को यहां के कर्मचारियों ने पकड़कर बोधघाट थाना में फोन से सूचित किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों को पकडकर थाना लाया गया। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम जयवंत कुमार उम्र 22 वर्ष और किसन डोंगरे उम्र 18 वर्ष बताया। यह दोनों अवंतिका कॉलोनी के अटल आवास में रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन