Ghansyam Sharma / Wed, Jun 15, 2022 / Post views : 149
एक किमी दूर से लाना पड़ता है कुँए ग्रामीणों को पानी
बस्तर पत्रिका लुक।
जिला बस्तर व ब्लॉक मुख्यालय से 49 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गोदियापाल में इन दिनों ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे है। गर्मी की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है। हैंडपंप शो पीस बनकर रह गए हैं तो वही नल जल योजना से पानी पानी टँकी से से नल में पानी बहुत कम आ रहा है जिससे ग्रामीण भी परेशान हैं।

ऐसे में विकास की बात सरकार और विभाग का दावा छलावा साबित होता नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत गोदियापाल में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव में लगा नल कनेक्शन और हैंडपंप जवाब दे रहे हैं। गर्मी से परेशान लोग पानी के लिए भटकने लगे हैं। ग्रामीण पानी के लिए एक किलोमीटर दूर से कुँए के झरिया पेयजल एकत्रित कर रहे हैं। लेकिन विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। बस्तर ब्लॉक होने के नाते पूरी तरह विकास से उपेक्षित है। जहां पर सिर्फ तीन हैंडपंप है जिसमें से दो हैंडपंप खराब हो गया है और एक हैंडपंप में सोलर ऊर्जा लगा हुआ है पर वहाँ पर भी पूरा गांव पानी नही पी रहे है जो बूँद- बूँद पानी निकलता है

स्थानीय ग्रामीणों दीप्ति कश्यप ,कैलाश ,कुन्ती,कुर्ती ,विमला, सत्तो भगत ,नीलेन्द्र ने बताया कि गांव के सरपंच से मिलकर पानी की समस्या के समाधान की गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया। सरपंच पूरन सिंह कश्यप ने कहा कि बंजारा पारा में बोर खनन कार्य असफल होता है इसमें हम क्या कर सकते है इसकी जानकारी क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप को भी लिखित व मौखिक सूचना दिया जा चुका है ।
रिपोर्टर -डमरू कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन