Ghansyam Sharma / Thu, Jul 21, 2022 / Post views : 141
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कहते हैं पढ़ने करने की उर्म नही होती, होता है तो पढ़ने का जुनून और इसी जुनून के चलते कोंडागांव जिला का रहने वाले एक शख्स में देखने को मिला हैं। यह शख्स आज अपने दोस्तों व अन्य लोगों के बीच एक चर्चा विषय बना हुआ है। कौन हैं यह शख्स आइए जानते हैं ।

हितेंद्र श्रीवास, शिक्षक
आपने किसी युवक को 3 साल के स्नातक डिग्री के लिए 32 वर्षों की मेहनत करते नही देखी होगी। लेकिन जिला मुख्यालय निवासी हितेंद्र श्रीवास ऐसे ही एक शख्स है जिन्होने केवल डिग्री पाने के लिए तीन दशक से ज्यादा का समय तक लगे रहे,उन्होंने कभी हार नही मानी और लगे रहे। इसबीच उनकी नोकरी लगी, शादी हो गई और अब बच्चे भी स्नातक तक पहुच गए। और अब उन्होंने अपने बच्चो के सामने ही डिग्री ली। उन्होंने बताया कि, वे 1989 में प रविशंकर विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया और वे प्रथम व दिव्तीय वर्ष तो लगातार उत्तीर्ण होते रहे, लेकिन फाइनल में उन्हें वर्ष 1991 में पूरक की पात्रता मिली। इसके बाद से वे बीकॉम फाइनल की तैयारी करते रहे , लेकिन सफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार कभी नही मानी और लगे रहे। आखिर वर्ष 2022 में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से स्तनाक उत्तीर्ण की। दो विश्वविद्यालयो में अपनी एक डिग्री पूरी करने वाले हितेंद्र कहते हैं कि, अब जाकर मैने अपने लक्ष्य को पा लिया है। वे कहते हैं कि, सभी का लक्ष्य अलग- अलग होता कोई मेरा भी टारगेट तो बचपन मे कुछ और ही था। लेकिन स्तनाक की पढ़ाई में लगातार मिल रही असफलता ने इसे ही मेरा लक्ष्य बना दिया। ज्ञात हो कि, पेशे से शिक्षक हितेंद्र विभिन्न कलाओ के भी जानकार है और अब उनकी अंग्रेजी में भी अच्छी पकड़ बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन