Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: छत्‍तीसगढ़ में पहली बार मिले 9921 संक्रमित, अस्पताल ठसाठस, टीका भी खत्म

Ghansyam Sharma / Wed, Apr 7, 2021 / Post views : 407

Share:

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना दिन-ब- दिन कहर बरपा रहा है। संक्रिमतों का आंकड़ा रोज नए रिकार्ड की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में 9,921 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंगलवार को प्रदेशभर में 53 लोगों की मौतें भी हुईं।

कोरोना संक्रमण अब सरकारी कार्यालयों के कामकाज को भी प्रभावित करने लगा है। इसके कारण विधानसभा सचिवालय, नवा रायपुर स्थित श्रमायुक्त कार्यालय बंद करना पड़ा है। रायपुर में आरडीए और पंजीयन कार्यालय सील कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों का सीधा असर अस्पतालों की व्यवस्था पर पड़ रहा है।

प्रदेश के तीन सर्वाधिक प्रभावित जिलों रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में अब अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। वैंटिलेटर और आक्सीजन बेड पूरी तरह भर गए हैं। बढ़ते आंकड़ों की दहशत में कोरोना जांच केंद्रों में लंबी-लंबी कराते लग रही हैं, जबकि पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण कई जिलों में टीकाकरण बंद हो गया है।

वैक्सीन खत्म, आज सुबह आने की उम्मीद

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार देर रात साढ़े तीन लाख वैक्सीन आई थी। इसकी वजह से स्टाक लगभग खाली हो चुका है। इससे बुधवार को टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। बुधवार को ही वैक्सीन की नई खेप आने की उम्मीद है।

लाकडाउन के लिए तय किया जाए दायरा : सिंहदेव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के साथ वर्चुअल बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लाकडाउन के लिए वैकल्पिक दायरा तय करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना के केस जरूरत से ज्यादा आ रहे हैं या स्थिति बेहद गंभीर है, वहां सीमित दायरे में लाकडाउन के लिए मापदंड तय किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री समाज प्रमुखों के साथ करेंगे विचार-विमर्श

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न् परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों के विभिन्न समाज-प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे। बघेल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

जशपुर में एक गांव में जनता का लाकडाउन

जशपुर के पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंचायत तमता में जनता ने लाकडाउन लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से सात से 11 अप्रैल तक संपूर्ण लाकडाउन का फैसला किया है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता राठौर की कोरोना से मौत

असम चुनाव प्रचार के बाद दो अप्रैल को लौटीं नगर पंचायत गरियाबंद की पूर्व अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर का मंगलवार सुबह कोरोना के कारण निधन हो गया। सुबह उन्हें अचानक श्वास लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मास्क नहीं पहनने पर भेजा जेल

डोंगरगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को बिना मास्क के घूम रहे 25 वर्षीय परवेज खान पर 500 रुपये जुर्माना किया गया तो वह नगर पालिका के कर्मचारियों से उलझ गया, विवाद करने लगा। इस पर पुलिस परवेज के खिलाफ धारा 107, 116, 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया।

जानिए कितनों की जान गई -53 की एक ही दिन में गई जान, 26 मौतें अकेले रायपुर में

- 52445 हुई प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या

- 1,73,354 लोगों को प्रदेशभर में लगाया गया टीका

-10 जिलों में संक्रमितों की संख्या 100 से कम

-14 जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा 200 से अधिक

देश में दूसरे स्‍थान पर सीजी

-संक्रमण के मामले में देश में दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़

- रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में ज्यादा संकट

-सरकारी कार्यालयों में भी बढ़ी कोरोना की दहशत

-विधानसभा सचिवालय बंद, श्रमायुक्त कार्यालय सील

-रायपुर में आरडीए और पंजीयन कार्यालय भी ताला

-प्रदेश के कई थानों में पुलिस वाले हुए संक्रमित

-बिलासपुर में दो घंटे बढ़ा नाइट कर्फ्य का समय

जानिए कहां कितने संक्रमित

जिला संक्रमित मौत

रायपुर 2821 26

दुर्ग 1838 09

राजनांदगांव 940 03

बिलासपुर 545 01

महासमुंद 468 00

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement